गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया और राष्ट्रीय  ध्वज फहराया गया

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में जनपद कानपुर देहात में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह से  तक मनाया जा रहा है। इसके अनुक्रम में आज  दिनाँक 26जनवरी,2026 को परिवहन कार्यालय,अकबरपुर-कानपुर देहात  में  गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया और राष्ट्रीय  ध्वज फहराया गया।सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यालय के कार्मिकों व उपस्थित जनसामान्य को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। जनपद में स्थित उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के माती बस अड्डे पर निगम के चालकों पर परिचालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई और उनसे विशेष रूप से अपील की गई कि बीच सड़क पर सवारियों को अपनी बस में चढ़ाने-उतारने का कार्य न करें,अपने वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थल पर अथवा अपने डिपो परिसर में करें। सीट बेल्ट लगाकर ही अपने बस का संचालन करें, नशे की हालत में ड्राइविंग ना करें,गाड़ी चलाते समय मोबाइल फ़ोन का उपयोग न करें। बस में अग्निशमन यंत्र एवं फर्स्ट एड बॉक्स अनिवार्य रूप से रखें।

साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु  पंचायत राज विभाग,कानपुर देहात के सहयोग से परिवहन विभाग,कानपुर देहात की टीमों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बारा,मड़वाई, नरिहा एवं निबौली बुजुर्ग आदि में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में सम्मिलित होकर पंचायत के पदाधिकारियों व कार्मिकों की उपस्थिति में ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उनको सड़क सुरक्षा व यातायात के नियमों की जानकारी प्रदान की और उनको हेलमेट,सीटबेल्ट के उपयोग के लाभों,ड्राइविंग के समय मोबाइल फ़ोन के उपयोग न करने,नशे के हालात में गाड़ी न चलाने के प्रति जागरूक किया।परिवहन विभाग की राहवीर योजना,कैशलेस ट्रीटमेंट योजना-2025,सारथी व वाहन पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन सुविधाओं की जानकारी भी दी गयी।उपस्थित ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा सम्बन्धी शपथ भी दिलाई गई।

गणतंत्र दिवस पर आयोजित उक्त कार्यक्रमों में जनपद कानपुर देहात के एआरटीओ प्रवर्तन सोमलता यादव, एआरटीओ प्रशासन प्रशान्त तिवारी,यात्री/माल कर अधिकारी स्मिता वर्मा, परिवहन लिपिक पुष्पेंद्र यादव,संजय श्रीवास्तव, मनोज कुमार गुप्ता,उत्सव तिवारी,ज्योति सिंह ,नेहा गुप्ता सहित प्रवर्तन कर्मी और परिवहन विभाग से जुड़े स्टेक होल्डर्स,सहायक विकास अधिकारी पंचायत आदित्य शुक्ला, सचिव बोस्की शर्मा,ग्राम प्रधान संतोष कुमार गौतम,पंचायत सहायक पूनम देवी
ग्राम पंचायत सचिव महेश, ग्राम प्रधान रामकुमार,पंचायत सचिव मोहम्मद जावेद, ग्राम प्रधान सरिता देवी,पंचायत सचिव वीरेंद्र नायक आदि ने प्रतिभागिता की।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें