
कालपी (जालौन) स्थानीय अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा नगर इकाई कालपी के नगर अध्यक्ष सज्जन त्रिपाठी ने बताया कि.आज दि० 27जनवरी 2026 दिन मंगलवार को नगर इकाई कालपी का विधिवत विस्तार किया गया है ।
जिसमें मु० गणेशगंज निवासी पं० विवेक दीक्षित को नगर इकाई कालपी का कोषाध्यक्ष का पद एवं मु०गणेशगंज के ही निवासी पं०रिंकल तिवारी को उपाध्यक्ष का पद भार ग्रहण कराया गया एवं संगठन के विषय मे विधिवत जानकारी दी गयी ।
वहीं प्रमुख रूप से बृजगोपाल द्विवेदी, अशोक गोस्वामी, राकेश तिवारी, दीपक गोस्वामी, पिंटू पांडे आदि विप्रवंधु उपस्थित रहे ।











