कालपी (जालौन) देश की आजादी की लड़ाई में कालपी स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों का प्रमुख केंद्र रहा है। प्रथम स्वतंत्रा संग्राम मे रानी लक्ष्मीबाई सहित उत्तर भारत के तमाम राजा महाराजा ओं और स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों ने कालपी में अंग्रेजी सेना के विरुद्ध रणनीति बनाकर उनको लोहे के चने चबवादिए इसका इतिहास गवाह है। पर अफशोश तब होता है जब एसे नगर में उन वीर योद्धाओं उन स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों के बलिदान त्याग को याद कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए एक निशानी तक न हो । पर भला हो उपजिलाधिकारी रहे आई ए एस अंकुर कौशिक का जिन्होंने कालपी तहसील परिसर में एक अदत अमर शहीद पार्क का निर्माण करा दिया जिसे नगर पालिका परिषद ने बनवाने का का काम किया पर वह आधा अधूरा लगा जब बदेखा कि उस शिलालेख में कालपी तहसील के क ई स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों के नाम अंकित नहीं थे।
देश के 77 वें गणतंत्र दिवस पर कालपी प्रेस क्लब कालपी ने उक्त अमर शहीद पार्क पर ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रा संग्राम सेनियों के परिजनों को आमंत्रित किया । जहां पधारे स्वतंत्रा संग्राम सेनानी स्व. मोतीचंद वर्मा (बाबू जी) कालपी के पुत्र वरिष्ठ चिकित्सक पूर्व बिधायक डाक्टर अरुण कुमार मैहरोत्रा ने उस नाम लिखी पट्टिका को देखा और पत्रकारों के बीच संवाद में कहा कि उक्त पट्टिका में कई नाम छूट गए हैं। जहां उपस्थित कालपीप्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी व संरक्षक गण ब्रजेन्द्र सिंह चौहान हरिश्चंद्र दीक्षित सतीष द्विवेदी अशोक बाजपेई आदि ने मंत्रणा कर तय किया कि उक्त पार्क मे शिलालेख को बदला जा ए और स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों की प्रतिमाएं स्थापित कराई जाएं तथा पार्क में और सुन्दरता ला ई जा ए ताकि स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों को वो सम्मान मिले जिसके वो हकदार हैं। इस पर वहां उपस्थित पत्रकार पवन दीप निषाद मनोज पाण्डेय अनुराग पंडित संजीव नगाइच शिवांग शुक्ला सोनू सिंह आदि पत्रकारों ने समर्थन करते हुए कहा कि जो भी स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों के परिजन उनकी प्रतिमा लगवाने में.सक्षम हैं व कालपी प्रेस क्लब से सम्पर्क करें और आगामी 15अगस्त स्वतंत्रा दिवस पर उक ब्रहद आयोजन किया जाए । उसके पहले जो भी प्रतिमा लग जाएं उनका अनावरण किया जा सके। पार्क को विकसित और सुसज्जित करने का भी काम कालपी प्रेस क्लब कालपी करेगा। क्लब के अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ने कहा नगर में उक्त इकलौते पार्क के विकास के लिए सरकार के अलावा जनसहभागिता भी आवश्यक है। आज ये पहला कार्यक्रम है अब हमारा क्लब स्वतंत्रा दिवस व गणतंत्र दिवस पर यहां कार्यक्रम आयोजित करेगा और इस पार्क को विकसित और स्वशज्जित करेगा।इसी के साथ सभी नगर क्षेत्र व देश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।











