कालपी (जालौन)
धर्म नगरी मंदिरों के पावन नगर कालपी धाम में श्री खाटू श्याम की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रथम वर्ष गांठ बड़े धूम धाम से मनाई गई जिसमें भजन कीर्तन और निशान यात्रा का भव्य आयोजन हुआ।
प्राप्त खबर के अनुसार श्री भुरेश्वर खाटू श्याम सेवा समिति अदलसरांय कालपी धाम के सदस्यों ने नगर के मुहल्ला अदलसरांय बटाऊ लाल मन्दिर के पास श्री खाटू श्याम बाबा के भव्य मन्दिर में हारे के सहारे श्री खाटूश्याम बाबा की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार दिनांक 23जनरी 2026को मन्दिर परिसर में दोपहर 1बजे सुन्दर कांड का पाठ और कीर्तन का आयोजन कियाऔर शनिवार दिनांक 24जनवरी को प्रातःकाल 9बजे से विशाल निशान यात्रा निकाली जो मन्दिर प्रांगण से काली देवी दुर्गम्बा मन्दिर चौराहे फुलपावर होते हुए टरननगंज मुख्य बाजार से पुन: मन्दिर प्रांगण में विश्राम हुई।
। उक्त आयोजन में भारी संख्या मे खाटू श्याम के भक्तों माताओं बहनों और भाईयों ने सहभागिता की । वहीं यात्रा मार्ग पर भक्तों व्यापारियों ने निशान यात्रा में पुष्प वर्षाकर बाबा खाटूश्याम का पूजन एवं दर्शन किए निशान यात्रा में डीजे पर बज रहे भजनों मे झूम कर नाचते गाते निकले भक्त जन।कार्यक्रम की सफलता में रहे देवेन्द्र सिंह अशोक गोस्वामी सीताराम बल्दाऊ बेटू संजय विवेक अश्विनी नीरज मनु मोनु अवधेश अमित अजय आदि ने भरपूर सहयोग किया











