विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 की अवधि के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारी (BLO) एवं बीएलओ सुपरवाइज़र को सम्मानित किए जाने हेतु किया गया चयन

 

कानपुर देहात  राष्ट्रीय मतदाता दिवस–2026 के अवसर पर जनपद कानपुर देहात में विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 की अवधि के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारी (BLO) एवं बीएलओ सुपरवाइज़र को सम्मानित किए जाने हेतु चयन किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, कानपुर देहात द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को प्रेषित पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 के अंतर्गत जनपद की प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ/बीएलओ सुपरवाइज़र का चयन किया गया है। इन अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची के शुद्धिकरण, पात्र नागरिकों के नामांकन, संशोधन कार्य, फील्ड सत्यापन एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों में सराहनीय योगदान दिया गया।
चयनित अधिकारियों में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 205–रसूलाबाद (अ.जा.) से श्रीमती गोमती देवी, विधानसभा 206–अकबरपुर रनियाँ से श्री दीपक कुमार, विधानसभा 207–सिकन्दरा से श्री देवेश कुमार, विधानसभा 208–भोगनीपुर से श्री अंकित सचान तथा विधानसभा 207–सिकन्दरा से श्री गणेश शंकर (बीएलओ सुपरवाइज़र) सम्मिलित हैं।
उक्त सभी अधिकारियों द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 की अवधि में अपने-अपने आवंटित बूथों पर मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई गई, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता को सुदृढ़ किया जा सका। जिला निर्वाचन प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस–2026 के अवसर पर चयनित बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइज़र को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किए जाने की कार्यवाही की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, कानपुर देहात द्वारा सभी चयनित अधिकारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ निर्वाचन कार्य संपादित करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें