जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों, छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित नागरिकों को दिलायी मतदाता शपथ

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने तृतीय लिंग (थर्ड जेंडर) मतदाताओं को किया सम्मानित।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नये मतदाता को दिया वोटर कार्ड

मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति, प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करना चाहिए : जिला निर्वाचन अधिकारी

कानपुर देहात  राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद कानपुर देहात में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की सहभागिता बढ़ाना तथा मताधिकार के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह द्वारा संबंधित अधिकारियों, छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित नागरिकों को मॉ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कलेक्ट्रेट में मतदाता शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से सभी को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर तृतीय लिंग (थर्ड जेंडर) मतदाताओं में रेखा, राममूर्ति, मोनिका को सम्मानित कर समावेशी लोकतंत्र का संदेश दिया गया। साथ ही नए मतदाता शिवम को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उनके मतदाता पहचान पत्र (वोटर कार्ड) को दिया गया। निर्वाचन प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को मनोज कुमार सिंह, सुनील कुमार, बृजेश कुमार पाण्डेय, देवेश कुमार, मनोज कुमार, मंजू पाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों का मनोबल बढ़े। वहीं मतदाता जागरूकता गीत प्रस्तुत करने के लिए विजय बहादुर व रामसेवक को भी सम्मानित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है और प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने मतदाता शपथ के प्रत्येक बिंदु पर विस्तार से जानकारी देते हुए निष्पक्ष मतदान, जाति-धर्म-लिंग से ऊपर उठकर मतदान करने तथा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से दूर रहने की अपील की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को भविष्य के मतदाता बताते हुए कहा कि युवा वर्ग की जागरूकता से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों, शिक्षण संस्थानों एवं समाज के विभिन्न वर्गों से नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं अद्यतन से संबंधित जानकारी भी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जनपद में शत-प्रतिशत मतदाता सहभागिता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार द्वारा भी छात्र-छात्राओं को विभिन्न जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम अन्तर्गत मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश को भी सुना गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण चौधरी, सहायक निर्वाचन अधिकारी गिरिवर प्रसाद, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत अजीत पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारीगण, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें