पराक्रम दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल:  में जिलाधिकारी  एवं पुलिस अधीक्षक  की उपस्थिति में अभ्यास ।

कानपुर देहात उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (पराक्रम दिवस) के अवसर पर आज शाम  पूरे प्रदेश में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य युद्ध जैसी आपातकालीन स्थितियों, विशेष रूप से हवाई हमलों से निपटने हेतु नागरिकों, सुरक्षा बलों एवं प्रशासन की तैयारियों का परीक्षण करना तथा दुश्मन को लोकेशन छिपाने की रणनीति को मजबूत करना है। पूरे राज्य के सभी 75 जनपदों में  सायरन बजने के साथ ही घरों, प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लाइटें बंद करने का अभ्यास किया गया। यह मॉक ड्रिल सामान्यतःकी अवधि के लिए आयोजित की गई, जिसमें सिविल डिफेंस, पुलिस, SDRF, NDRF, अग्निशमन सेवा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं। जनपद कानपुर देहात में भी यह मॉक ड्रिल पूर्ण रूप से सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिलाधिकारी  एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में अकबरपुर ड्रिग्री कॉलेज, अकबरपुर में अभ्यास किया गया। सायरन बजते ही ब्लैकआउट लागू किया गया तथा नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, पुलिस टीमों द्वारा सुरक्षित स्थानों पर लोगों को पहुंचाने, घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान करने एवं आपातकालीन प्रबंधन का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि यह केवल एक मॉक ड्रिल है, किसी वास्तविक आपात स्थिति का संकेत नहीं है। जनमानस से अनुरोध है कि वे शांत रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा भविष्य में ऐसी स्थितियों में सहयोग करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें