बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर जनपद स्तरीय कबड्डी व सपनों की उड़ान (पतंगबाजी) प्रतियोगिता का आयोजन।

 

कानपुर देहात बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर जिलाधिकारी कपिल सिंह के प्रदत्त निर्देशों एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार के मार्गदर्शन में आज बालिकाओं के प्रतिभा संवर्धन हेतु जनपद स्तरीय कबड्डी व सपनों की उड़ान (पतंगबाजी) प्रतियोगिता का आयोजन स्पोटर््स स्टेडियम माती, कानपुर देहात में किया गया। जनपद के विभिन्न विद्यालयों यथा अकबरपुर बालिका इण्टर कालेज, न्यू लाइट एजूकेशन सेन्टर, ब्राइट ऐंजिल एजुकेशन सेंटर, पी0सी0एस0बी0 भुगनियापुर, त्रिलोकीनाथ स्मारक इण्टर कालेज, सुन्दारा शिक्षण संस्थान इण्टर कालेज लालपुर की बालिकाओं द्वारा कबड्डी, प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। महिला रोग विशेषज्ञ, जिला क्रीडा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी तथा विद्यालय की बालिकाओं द्वारा दीप प्रज्जवलन तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी तथा जिला क्रीडा अधिकारी द्वारा प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता शारीरिक ताकत, मानसिक कौशल, टीम वर्क और पारंपरिक भारतीय खेल भावना से आयोजित की गई। कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर न्यू लाइट एजूकेशन सेन्टर तथा द्वितीय स्थान श्री त्रिलोकीनाथ गुप्ता स्मारक इंटर कॉलेज नें प्राप्त किया गया। इसके साथ ही विद्यालय की बालिकाओं, जनपद की महिलाओं द्वारा बालिका सशक्तिकरण के उद्देश्य से सभी को सोचना है, बाल विवाह रोकना है, दहेज की माँग मत करो, इस गलत काम को बंद करो, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ देश में साक्षरता को बढाओ आदि नारों के साथ सपनों की उड़ान (पतंगबाजी) प्रतियोगिता आरम्भ की गई। सपनों की उड़ान (पतंगबाजी) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वैशाली यादव, द्वितीय स्थान प्रगति सिंह, तृतीय स्थान निधि ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में नीलिमा यादव उप जिलाधिकारी अकबरपुर, सुरभि उपजिलाधिकारी डेरापुर, शालिनी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मुख्यालय द्वारा सपनों की उड़ान (पतंगबाजी) प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। महोदया द्वारा अपने विचारों से बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया गया
जिला क्रीडा अधिकारी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि खेल हमारे जीवन में अद्वितीय महत्व रखता है। यह हमारे स्वास्थ्य, मनोविज्ञानिक विकास और सामाजिक विकास के लिए एक संपूर्ण उपाय है। खेल खेलने से हमारा शारीरिक स्वास्थ्य सुधरता है और हमें ऊर्जा से भर देता है। यह हमारी मानसिक तनाव को कम करता है और हमें खुश रखता है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि सोशल मीडिया के लत से बचने के लिए सबसे प्रभावी उपायों में सभी ऐप्स के नोटिफिकेशन बंद करना, दैनिक स्क्रीन टाइम सीमा निर्धारित करना और फोन को सोने से एक घंटा पहले से दूर रखना शामिल है। इसके अलावा सोशल मीडिया ऐप्स को डिलीट करना डिजिटल डिटॉक्स, डिजिटल दुनिया से ब्रेक लेना और खाली समय में हॉबीज या शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देने एवं लड़कियों को भी लड़कों की तरह सीखने के समान अवसर मिले। साथ ही बताया गया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में विजयी बालिकाओं को दिनांक-24.01.2026 को ईको पार्क माती में सम्मानित किया जाना है। कार्यक्रम का उद्देश्य लड़कियों के जन्म के समय होने वाली लिंगानुपात की कमी में सुधार, शिक्षा के क्षेत्र में भी लड़कियों की भागीदारी बढाना जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें इसके अलावा, इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के प्रति हिंसा और भेदभाव को कम करने में मदद कराना है। यह अभियान समाज में समानता और न्याय की भावना को मजबूत करता है। इसके साथ ही महिला कल्याण विभाग से संचालित योजनायें जैसे-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना एवं हेल्पलाइन नम्बर जैसे-181, 1090, 112, 1098 ,1076, 1930 आदि के विषय में जानकारी दी गयी।
महिला रोग विशेषज्ञ द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि बालिकाओं के स्वास्थ्य के लिए संतुलित पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता (सैनिटरी पैड का उपयोगद्ध) नियमित शारीरिक व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है। आयरनयुक्त भोजन हरी सब्जियां, फल आदि का सेवन करने तथा जंक फूड का सेवन न करने का सुझाव दिया गया।
उक्त कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी अकबरपुर, डेरापुर,, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मुख्यालय, जिला क्रीडा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला रोग विशेषज्ञ, डॉ0, विद्यालयों के अध्यापक, अध्यापिकायें, खेल कोच, जिला प्रोबेशन कार्यालय के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें