

कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, कानपुर देहात में आगामी 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस रैतिक परेड का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस की विभिन्न टुकड़ियों, होमगार्ड्स तथा एन.सी.सी. के छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी-अपनी मार्च पास्ट एवं प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने रैतिक परेड की तैयारियों के स्तर से संतुष्टि व्यक्त की तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए गणतंत्र दिवस की गरिमा, राष्ट्रभक्ति एवं अनुशासन के अनुरूप एक ऊर्जावान, सुव्यवस्थित एवं पूर्णतः सफल परेड सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित करते हुए कहा कि 26 जनवरी के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाओं एवं आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी, समन्वित एवं संवेदनशील बनाया जाए ताकि जनपदवासियों को सुरक्षित एवं उत्साहपूर्ण ढंग से गणतंत्र दिवस मनाने का अवसर प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी लाइन्स/सिकन्दरा सुश्री प्रिया सिंह, क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद, प्रतिसार निरीक्षक, अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण/ कर्मचारीगण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।











