कालपी (जालौन)। महर्षि वेदव्यास जयंती एवं बसंत पंचमी के पावन अवसर पर वेदव्यास जन्म भूमि मंदिर परिसर में भव्य समारोह एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महर्षि वेदव्यास विकास समिति शेखपुर बुल्दा मदारपुर, कालपी (जालौन) द्वारा किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधान उमाशंकर निषाद ने की, जबकि ग्राम प्रधान पवन दीप निषाद, महामंत्री कालपी प्रेस क्लब कालपी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान बालसिंह निषाद, रामबाबू निषाद प्रधान, एडवोकेट सतीशचंद्र निषाद, माताप्रसाद निषाद एवं डालचंद्र मुखिया मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन एडवोकेट रामजी रामसखा द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को डायरी एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, विद्यार्थी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि पवन दीप निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि महर्षि वेदव्यास भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा के स्तंभ हैं। उनके द्वारा रचित वेद, पुराण और महाभारत आज भी मानव जीवन को सही दिशा दिखाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा को जीवन का मूल मंत्र बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और संस्कार से ही समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है।
अध्यक्ष उमाशंकर निषाद ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में प्रेरणा और आत्मविश्वास बढ़ता है। मेधावी छात्रों का सम्मान समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करता है।
विशिष्ट अतिथियों ने महर्षि वेदव्यास के आदर्शों पर चलने, सामाजिक एकता बनाए रखने और शिक्षा के माध्यम से पिछड़े वर्गों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में कमलेश (पूर्व प्रधान), धर्मेन्द्र निषाद जी शैल निषाद, प्रेम कुमार छोटेलाल (पूर्व प्रधान), एडवोकेट लेखराज निषाद (हीरापुर), कोमल व्यास डीजे, राजू बब्बा, रघुवीर निषाद, नीलू महाराज, नंदकिशोर निषाद, मन्नीलाल निषाद, प्रधान प्रतिनिधि मदारपुर कुलदीप निषाद, राजू निषाद (देवकाली), मोतीलाल, बीरेंद्र निषाद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं सामूहिक प्रेरणादायी संकल्प के साथ किया गया।











