जिलाधिकारी ने की कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 


कानपुर देहात  जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में की गई। बैठक में विभिन्न विभागों स्टाम्प, आबकारी, वाणिज्यकर, परिवहन, विद्युत, वन, खनिज तथा बाट-माप आदि की राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि बड़े बकायेदारों के विरुद्ध तहसीलवार प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा लंबित वादों का निस्तारण प्राथमिकता से कराया जाए। राजस्व वादों, स्टाम्प वादों, आडिट आपत्तियों एवं वेदखली वादों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, गति और गुणवत्ता तीनों का विशेष ध्यान रखा जाए। आईजीआरएस, तहसील दिवस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा मा० जनप्रतिनिधियों के संदर्भ से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण पर विशेष बल देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह, आईजी स्टाम्प, परिवहन, विद्युत, वाणिज्यकर, आबकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें