गणतंत्र दिवस पर कालपी प्रेस क्लब कालपी अमर शहीद स्वतंत्रा संग्राम सेनानी पार्क में करेगा ध्वजारोहण

कालपी (जालौन) देश की आजादी के संघर्ष में नगर कालपी और कालपी तहसील क्षेत्र के तमाम वीरों ने अपना तन मन धन न्योछावर कर सहयोग किया और देश को आजाद कराने में अपनी अहम भूमिका निभाई। उनके त्याग और बलिदान को याद कर उनको नमन करना हम सभी देश वासियों के लिए गौरव की बात है।
आजादी के 77 वें गणतंत्र दिवस पर कालपी प्रेस क्लब कालपी तहसील प्रांगण में स्थित अमर शहीद स्वतंत्रा संग्राम सेनानी पार्क में ध्वजारोहण कर कालपी क्षेत्र के स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों को नमन करेगा।
उक्त आयोजन का मकसद है कि हम अपने उन स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों को भूलते जा रहे हैं जिन्होंने हमे आजाद भारत मे रहने का अवसर प्रदान किया आने वाली पीढ़ी को भी याद दिलाना है कि जिस स्वतंत्र भारत में हम आजादी से रह रहे हैं उसके लिए हम अपने वीर शहीदों को न भुलाएं और उनके त्याग और तपस्या के लिए उन्हें सम्मान दें।
सादर आमंत्रित हैं स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों के परिजन व राष्ट्र प्रेमी

कालपी प्रेस क्लब कालपी अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ने कहा कि अपने देश भारत की आजादी के प्रथम स्वतंत्रा संग्राम से लेकर देश की आजादी तक स्वतंत्रा संग्राम के केन्द्र बिन्दु रहे कालपी मे अनगिनत वीरों ने सहयोग किया सभी को नमन करते है ।
वहीं जो लिखित रूप से हमे नाम मिले हैं इन सभी के परिजनों से निवेदन है कि 26 जनवरी को सुबह 10 बजे अमर शहीद पार्क कालपी तहसील प्रांगण में अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाऐं। नमन है श्रद्धेय
श्री मन्नी लाल अग्रवाल मनीगंज कालपी, श्री मोती चंन्द्र वर्मा भट्टीपुरा कालपी, श्री चन्द्र भान विद्यार्थी जुनेतपुरा कालपी, श्री जगन्नाथ चौरसिया रावगंज कालपी, श्री बाबूराम पुरवार अदलसरांय कालपी, श्री शिव सम्पत्ती शर्मा मनीगंज कालपी, श्री श्रीप्रकाश जैतली अदलसरांय कालपी, श्री गोपाल दास तिवारी जुनेतपुरा कालपी,श्री जगन्नाथ सक्सेना जुनेतपुरा कालपी, के अतरिक्त श्री कामता द्विवेदी चुर्खी, श्री रामचरन द्विवेदी चुर्खी, श्री माता प्रसाद चुर्खी,श्री जगन्नाथ घोष चुर्खी,श्री जगन्नाथ सिंह कदौरा,श्री विश्वनाथ दास कदौरा, इसी तरह ग्राम मुसमरिया के सबसे अधिक नाम आते हैं जिनमें श्री रामेश्वर, श्री हुकुम सिंह, श्री जयराम, श्री अशर्फी, श्री लखपत सिंह, श्री पन्ना लाल, श्री पट्टे सिंह, श्री पूरन लाल,श्री रामेश्वर, श्री पानसिंह,श्री भागीरथ, श्री मुकुंद सिंह श्री राम सेवक, व श्री बेनी माधव तिवारी आटा, श्री जीत सिंह अवैधेपुर, श्री अकबर सिंह बाबई, श्री बैजनाथ दिवौलिया बाबई,श्री मलखान सिंह उसरगांव, एवं अमर शहीद नेकपाल तिरही कालपी।सभी को नमन करते हैं।
कालपी प्रेस क्लब कालपी द्वारा प्रथम बार आयोजित 26जनवरी गणतंत्र दिवस पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में आप सभी सम्मानित नगर वासी राष्ट्र प्रेमी व अधिवक्ता गण समाज सेवी स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों के सभी वंशज सभी पत्रकार बन्धु सादर आमंत्रित हैं। निर्धारित समय पर कार्यक्रम मे पधारने का कष्ट करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें