25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन, कलेक्ट्रेट सभागार में होगा शपथ कार्यक्रम

 

कानपुर देहात, अपर जिलाधिकारी प्रशासन/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में जनपद कानपुर देहात में  जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत  जागरूकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने हेतु उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों से लगभग 100 छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। इस अवसर पर नव पंजीकृत मतदाताओं को जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा पहचान पत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही थर्ड जेंडर मतदाताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ (Booth Level Officers) को जनपद स्तर पर पुरस्कृत भी किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे दिनांक 25 जनवरी 2026 को  कलेक्ट्रेट सभागार में छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। संबंधित अधिकारियों को स्वयं उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य नागरिकों में मतदाता जागरूकता बढ़ाना, लोकतंत्र के प्रति विश्वास सुदृढ़ करना एवं अधिकाधिक नागरिकों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ना है

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें