कानपुर देहात 25 जनवरी 2026 को मनाए जा रहे 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में आज पुलिस कार्यालय परिसर में मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय मतदाता शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण में सभी पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं उपस्थित पुलिस बल ने भाग लिया। शपथ के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने तथा हर मतदाता को जाति, धर्म, वर्ग, भाषा आदि से ऊपर उठकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की प्रतिबद्धता जताई। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “My India, My Vote” है, जिसकी टैगलाइन “Citizen at the Heart of Indian Democracy” (भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में नागरिक) निर्धारित की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस बल लोकतंत्र की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मतदाता जागरूकता अभियान में पुलिस की सक्रिय भागीदारी से जनता में मतदान के प्रति उत्साह बढ़ेगा और निर्वाचन प्रक्रिया अधिक मजबूत होगी।











