
डेरापुर। सूर्या फाउंडेशन की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। मंगलपुर टीम बनी वॉलीबॉल विजेता
सूर्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का आज भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला खेला गया। वही पूर्व राष्ट्रपति के परोंख में जिसमें मंगलपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
यह खेलकूद कार्यक्रम 12 जनवरी से प्रारंभ हुआ था।जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान सभी खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना का परिचय दिया। समापन समारोह में सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सूर्या फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का आज भव्य एवं सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
समापन समारोह के अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल, टी-शर्ट प्रमाण पत्र एवं आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं। बल्कि अनुशासन टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में विशेष रूप से नेशनल हॉकी खिलाड़ी नीलम सिद्धकी,जी जो वर्तमान में स्पोर्ट्स डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। जिनकी गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही सूर्या फाउंडेशन के सलाहकार निशांत जी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह भी समारोह में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर स्थानीय नागरिकों एवं खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और सूर्या फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के आयोजकों में एडवोकेट सावन शर्मा,गोपाल कश्यप जी मंजीत पुष्पेन्द्र सहित अन्य सहयोगी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के खेल आयोजनों के माध्यम से युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को निखारने का संकल्प दोहराया।।











