आगामी 77वें गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस का सुरक्षा एवं विश्वास संवर्द्धन का अनूठा अभियान – ‘एरिया डॉमिनेशन’ का हुआ आयोजन।

कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में आगामी 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में तथा जनपद में कानून-व्यवस्था व नागरिक सुरक्षा को एक नई दिशा देने के उद्देश्य से कानपुर देहात पुलिस ने आज एक समन्वित एवं प्रभावी “एरिया डॉमिनेशन” का कस्बा अकबरपुर में आयोजन किया।

क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में पुलिस लाइन, कानपुर देहात में प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों को वास्तविक कार्यक्षेत्र में उतारा गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल सुरक्षा सुनिश्चित करना ही नहीं, बल्कि पुलिस एवं समाज के बीच विश्वास, सहयोग और पारदर्शिता का सेतु निर्माण करना भी था।इस दौरान प्रशिक्षुओं ने फुट पेट्रोल, सामरिक निगरानी, स्थानीय नागरिकों से संवाद, सुरक्षा संबंधी परामर्श तथा त्वरित प्रतिक्रिया अभ्यास जैसे गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की। अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर श्री हरमीत सिंह एवं प्रभारी आरटीसी श्री राजपाल सिंह ने विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया। पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, उपनिरीक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

“गणतंत्र दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारे संविधान और लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस अवसर पर हमारा यह प्रयास है कि न केवल सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हो, बल्कि हमारे युवा रिक्रूट्स को भी समर्पित, संवेदनशील और कुशल पुलिस अधिकारी बनने का प्रशिक्षण मिले। आज का अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” इस प्रशिक्षण से रिक्रूट्स को वास्तविक परिस्थितियों में निर्णय लेने, जनसम्पर्क बढ़ाने और सामुदायिक पुलिसिंग के महत्व का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें