कानपुर देहात जनपद में नागरिकों की सुरक्षा एवं उनके साथ सीधे संवाद को गति देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा आज
को थाना अकबरपुर क्षेत्र में कस्बा अकबरपुर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त (पैट्रोलिंग) की। इस दौरान उन्होंने आम जनता से रूबरू होकर उनकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को सुना तथा सतत सुरक्षा का आश्वासन दिया।
इस विशेष गश्त का उद्देश्य नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना को और दृढ़ करना तथा पुलिस की सजग उपस्थिति दर्शाना था। पुलिस अधीक्षक ने मौसम की अनुकूल परिस्थितियों तथा आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर का जिक्र करते हुए जनता से सतर्कता बनाए रखने एवं कानून-व्यवस्था में सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रयास है कि हर नागरिक निर्भय होकर हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाएं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट किया गया है कि इस प्रकार के सीधे संवाद एवं गश्त के कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे।











