श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा पर्व पर सर्राफा व्यापार कमेटी कालपी धाम का भव्य भंडारा, श्रद्धालुओं में उमड़ा उत्साह
प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर सर्राफा व्यापार कमेटी कालपी धाम ने निभाया सेवा धर्म

कालपी (जालौन) कालपी धाम में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन पर्व के अवसर पर समस्त सर्राफा व्यापार कमेटी कालपी धाम द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्राफा व्यापार कमेटी के अध्यक्ष अरविन्द सोनी ऊर्फ कल्लू सोनी ने की। इस अवसर पर कमेटी के सभी पदाधिकारी व सदस्यगण पूरे उत्साह के साथ आयोजन में जुटे रहे।
भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध एवं उत्तम भोजन की व्यवस्था की गई, जिसे कमेटी के सदस्यों ने स्वयं सेवा भाव से परोसा।
अध्यक्ष अरविन्द सोनी ऊर्फ कल्लू सोनी ने कहा कि श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का पर्व सनातन संस्कृति के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है। ऐसे पावन अवसर पर सेवा कार्य करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, स्वच्छता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। समापन पर कमेटी द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के माध्यम से जनसेवा करने का संकल्प दोहराया गया।
इस मौके पर कालपी प्रेस कालपी अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी जी महामंत्री पवनदीप निषाद संरक्षक मंडल से अशोक वाजपेई आर एन शुक्ला हरिश्चंद्र दीक्षित बापू सतीश द्विवेदी ज्ञानेन्द्र मिश्रा संजीव नागइच शिवांग शुक्ला अनुराग द्विवेदी मनोज पांडे सहित तमाम भक्तों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया एवं कार्यक्रम आयोजकों द्वारा समस्त कालपी प्रेस क्लब कालपी के पदाधिकारी एवं सदस्यों का सम्मान किया गया











