रोमई मुस्तकिल बम्बी में पानी न आने से किसान बेहाल

 

पानी न मिलने से फसल सूखने की कगार पर
क्राइम ब्यूरो जालौन अनूप मिश्रा

कुठौंद जालौन। जनपद जालौन के अंतिम छोर पर बसे गांव शंकरपुर के किसानों को बम्बी में पानी आने के इन्तजार में काफी समय हो गया है। लेकिन बम्बी में पानी न आने पर कई बीघा की फसल सूख रही है। शिव की बम्बी की साफ सफाई हुए काफी समय बीत चुका है। फिर भी नहर विभाग द्वारा आज तक किसानों को फसल में सिंचाई करने के लिए पानी उपलब्ध नहीं कराया गया। जिससे किसानों में बहुत गम्भीर रूप से रोष नजर आ रहा हैं। क्योंकि काफी मात्रा में खेतों की बुवाई करने में खाद बीज की लागत लग चुकी है। यदि फसल को समय से पानी नहीं मिलेगा तो वह फसल सूख जाएगी जिससे किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएगा। कब आए अपने परिवार का हुआ पालतू जानवरों के लिए भूसा चारा की इत्यादि व्यवस्था कहां से करेगा। यदि बम्बी में पानी जल्द से जल्द नहीं छोड़ा गया तो क्षेत्रीय किसान अपना आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। ब्लॉक कुठौंद किसान यूनियन अध्यक्ष कृपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि शासन व प्रशासन की इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारी यूनियन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिला अधिकारी कार्यालय पर अपना प्रदर्शन जारी कर सकते हैं। इसलिए बगैर कोई विलंब के किसानों की सूख रही फसलों को पानी उपलब्ध कराया जाए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें