मुख्य विकास अधिकारी ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

 

कानपुर देहात, जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद में संचालित कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा पूर्ण किए गए कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता, जल निगम को निर्देशित किया कि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करें तथा उसकी रिपोर्ट समयदृसमय पर प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे सभी कार्यों में मानक एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यदायी संस्थाओं की प्रगति धीमी है, श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाएं और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जिन ग्रामों में पाइप से जल आपूर्ति का कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां तत्काल सत्यापन कराया जाए तथा पाइप लाइन बिछाने के पश्चात रोड रिस्टोरेशन का कार्य भी शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिए कि पाइप लाइन डालने के उपरांत सड़क मरम्मत (रोड रिस्टोरेशन) का कार्य अनिवार्य रूप से किया जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी कहा कि सभी संस्थाएं कार्य प्रगति में तेजी लाएं तथा कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध रूप से पूर्ण करें। अंत में उन्होंने सख्त निर्देश दिये कि जिन कार्यदायी संस्थाओं की कार्य प्रगति संतोषजनक नहीं पाई जाएगी, उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी। बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम सहित संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें