कानपुर देहात उप जिलाधिकारी डेरापुर ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि तहसील डेरापुर जनपद कानपुर देहात के अन्र्तगत स्थित तालाबों का मत्स्य पालन हेतु 10 वर्षीय पटटा/आवंटन करने हेतु तहसील परिसर डेरापुर के सभाकक्ष में शिविर का आयोजन किया जायेगा। तालाबों का आवंटन समय समय पर निर्गत शासनादेशों व मा० उच्च न्यायालय द्वारा विभिन्न रिट याचिकायों में पारित आदेशों के अधीन होगा। मत्स्य पालन आवंटन उ०प्र०राजस्व सहिता 2006 व राजस्व संहिता नियमावली 2016 में निहित प्रविधानों के अन्तर्गत पात्र व्यक्तिओ को नीलामी के माध्यम से किया जायेगा। नीलामी में 5 एकड से छोटे तालाबो की नीलामी दर 5000.00 रूपये प्रति वर्ष प्रति हेक्टयर तथा 5 एकड से बडे तालाबों के लिये 10000.00 रूपये प्रति वर्ष प्रति हेक्टयर एवं मत्स्य जीवी समितियां ही नीलामी में भाग ले सकेगी। नीलामी में भाग लेने वाले प्रतिभागिओं को नवीनतम आय, जाति एव निवास प्रमाण पत्र (जो विज्ञापन की तिथि से 6 माह से पुराना न हो) अपने प्रार्थना पत्र के साथ प्रस्तुत करना होगा। शिविर में मछुआ समुदाय के व्यक्तियों को प्राथिमिकता दी जायेगी। नियत तिथि पर यदि किसी तालाब की नीलामी नहीं हो सकेगी तो पुनः ऐसे अवशेष तालाबो की नीलामी दि० 30.01.2026 को करायी जायेगी।











