जिला पंचायत सदस्य सीमा संखवार ने टूर्नामेंट पहुंचकर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन,मिला सम्मान।।पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के पुलंदर तथा केशी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में जिला पंचायत सदस्य सीमा संखवार ने खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया।बताते चलें कि तहसील क्षेत्र के पुलंदर गांव में 15 दिवसीय वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट जारी है।
मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य सीमा संखवार ने टूर्नामेंट में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।खेल खेलने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।साथ ही साथ खेल हमारे शारीरिक व मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं।खेलों के आयोजन से समाज में एकता व भाईचारे की भावना पनपती है।खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए।
खेल में द्वेषपूर्ण भावना नहीं होनी चाहिए।वहीं विकासखंड के केशी गांव में भी उन्होंने फीता काटकर मैच का शुभारंभ कराया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर अध्यक्ष धर्मवीर राजावत,सोनू भदौरिया, भरत बाजपेई,दीपू परमार,पंकज तिवारी,रामबहादुर संखवार,अवधेश,अजय,बबलू संखवार,प्रधान प्रतिनिधि बी के तिवारी,रेखा संखवार,देवेंद्र संखवार,ग्राम प्रधान महमूद हसन,विनय संखवार,उमेश संखवार आदि मौजूद रहे











