कानपुर देहात में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, को थाना राजपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्तगण 1.आदर्श कुमार पुत्र राजेन्द्र कटियार निवासी ग्राम बैयामऊ थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात, उम्र लगभग 41 वर्ष, 2. महेश कुमार पुत्र स्व0 लालाराम निवासी ग्राम पैलावर थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात, उम्र लगभग 30 वर्ष, 3. रामकुमार पुत्र स्व0 रामसिंह निवासी ग्राम हथूमा थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात, उम्र लगभग 32 वर्ष 4. श्रीकृष्ण पुत्र स्व0 डरु निवासी ग्राम पैलावर थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात, उम्र लगभग 50 वर्ष को पानी की टंकी के पास खुला स्थान ग्राम पैलावर थाना राजपुर क्षेत्र से जुआ खेलते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से माल फड़ 3,760 रुपये व जामा तलाशी से 9,230 रुपये (कुल 12,990 रुपये), 52 ताश के पत्ते, एक पारदर्शी पन्नी जिसमें प्लास्टिक की बोरी बरामद हुई। अवैध बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 06/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम व पता –
1.आदर्श कुमार पुत्र राजेन्द्र कटियार निवासी ग्राम बैयामऊ थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात, उम्र लगभग 41 वर्ष,
2. महेश कुमार पुत्र स्व0 लालाराम निवासी ग्राम पैलावर थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात, उम्र लगभग 30 वर्ष,
3. रामकुमार पुत्र स्व0 रामसिंह निवासी ग्राम हथूमा थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात, उम्र लगभग 32 वर्ष
4. श्रीकृष्ण पुत्र स्व0 डरु निवासी ग्राम पैलावर थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात, उम्र लगभग 50 वर्ष
बरामदगी का विवरण –
माल फड़ 3760 रुपये व जामा तलाशी से 9230 रुपये (कुल 12,990 रुपये),
52 ताश के पत्ते,
एक अदद पारदर्शी पन्नी जिसमें प्लास्टिक की बोरी
गिरफ्तार करने वाली थाना राजपुर पुलिस टीम –
1. उ0नि0 श्री गुरेन्द्र प्रताप सिंह
2. उ0नि0 श्री वीरेन्द्र साहू
3. हे0का0 579 विवेक तोमर
4. हे0का0 399 सुरेन्द्र नाथ
5. का0 1140 गौरव चौधरी
6. का0 636 शिवप्रकाश











