कानपुर देहात नामित सचिव / अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात (हिमांशु कुमार सिंह, ए.जे.एस.) ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, के द्वारा जनपद कानपुर देहात को अवगत कराया गया है कि बालक कन्हैया कुमार, निवासी ओरमांझी, जिला रांची (झारखंड), से लापता है।
उक्त के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा जनहित में यह निर्देशित किया गया है कि गुमशुदा बालक की जानकारी को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समस्त दैनिक समाचार पत्रों एवं डिजिटल मीडिया माध्यमों में निःशुल्क प्रसारित किया जाए, जिससे बालक की शीघ्र खोज सुनिश्चित की जा सके।
जनसामान्य से अपील की जाती है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त बालक के संबंध में कोई भी सूचना प्राप्त हो, तो संबंधित पुलिस थाना अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात को तत्काल सूचित करें।
जनहित में जारी।











