इले. एंड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का दो दिवसीय धरना प्रदर्शन प्रारंभ

कानपुर देहात इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के सदस्यों का अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना प्रदर्शन अधिशासी अभियंता नलकूप खंड कानपुर देहात के समक्ष प्रारंभ हो गया है
आज इंजी. रविंद्र कुमार अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी सदस्य धरने में बैठ गए हैं जिसका संचालन इंजी. रामप्रताप द्वारा किया गया।
संघ के जनपद अध्यक्ष ने बताया कि सदस्यों की लंबित सेवा संबधी समस्याओं के निस्तारण में विभाग को कोई रुचि नहीं है
फलस्वरूप जू०ई० के स्थाईकरण/वरिष्ठता सूची का प्रकाशन, वर्ष  की रिक्तियों के सापेक्ष जू०ई० से स०अभि० पद पर प्रोन्नति, वर्ष 2015 में लोक सेवा आयोग से चयनित जूनियर इंजीनियर्स को 10 वर्ष की सेवा पर प्रथम ए.सी.पी. व प्रोत्रति जू० इंजी0 को 16 वर्ष की सेवा पर द्वितीय ए.सी.पी. का लाभ के रूप में 4600GP की जगह 4800GP न दिया जाना, सेवानिवृत्त सदस्यों के देयकों का भुगतान समय से न हो पाना, निष्प्रयोज्य टी. एण्ड पी. के निस्तारण आदि समस्याएँ।
संघ के जनपद सचिव इं० राम प्रताप ने अवगत कराया कि जू०३० की गोपनीय चरित्र पंजियों को मानव सम्पदा पोर्टल पर अपलोड किया जाना, अनुरक्षण एवं मरम्मत मद की शाख-सीमा का अन्य मदों में व्यय कर दिए जाने के कारण नलकूपों के अनुरक्षण एवं मरम्मत का कार्य सुचारू रूप से न हो पाना, बाहन भत्ता विगत कई वर्षों से 700 रुपये दिए जा रहा है जिसे वहाया न जाना, विभाग में मरम्मत न हो पाने योग्य पम्पसेट को W-7 कराने की कार्यवाही कई वर्षों से न हो पाना, आदि ऐसी कई समस्याएँ आज भी लम्बित है। जिसके कारण सभी सदस्यों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

जनपद अध्यक्ष द्वारा अवगत कराया कि यह दो दिवसीय धरना कार्यक्रम के उपरान्त केन्द्र स्तर पर इसकी समीक्षा करते हुए प्रमुख अभियन्ता कार्यालय पर धरने का नोटिस प्रेषित किया जायेगा एवं सदस्यों की लम्बित समस्याओं के निस्तारण न होने तक संघर्ष कार्यक्रम जारी रहेगा।

उक्त के अतिरिक्त धरना स्थल पर सम्पत्र सभा को इं० हरिशंकर कुशवाहा, इं० संतोष कुमार, इं० अभिशेष मिश्रा, इं० संतोष निरंजन, इं० सुजीत कुशवाहा इं वीरेंद्र, इ. रामभवन इ उस्मान इ संतोष कुमार निरंजन आदि ने संबोधित किया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें