कानपुरदेहात उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा पारित निर्देशों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा अनुवादित न्यायिक निर्णयों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने तथा उनके अधिकाधिक उपयोग को प्रोत्साहित किए जाने के संबंध में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा जारी पत्रों के माध्यम से यह निर्देशित किया गया है कि उच्च न्यायालय एवं जनपद न्यायालयों के ऐसे निर्णय, जिनका हिंदी एवं अन्य भाषाओं में अनुवाद उपलब्ध है, उनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे आम नागरिकों को सरल भाषा में न्यायिक निर्णयों की जानकारी प्राप्त हो सके।
इस क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा संबंधित वेबसाइट/लिंक्स को जनसामान्य तक पहुँचाने हेतु दैनिक समाचार पत्रों, डिजिटल मीडिया एवं विभिन्न विभागीय माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
अनुवादित निर्णयों से संबंधित प्रमुख लिंक निम्नवत हैं—
https://www2.allahabadhighcourt.in/misc/suvas/index.html
https://elegalix.allahabadhighcourt.in/elegalix/translation/vernacular2.html
https://www2.allahabadhighcourt.in/ahcr
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य है कि आम नागरिकों को सरल, सुलभ एवं पारदर्शी न्यायिक जानकारी उपलब्ध कराई जा सके, जिससे विधिक जागरूकता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,











