रोज बड्स पब्लिक स्कूल कालपी में हिंदुस्तान ओलंपियाड 2026 का सफल आयोजन

कालपी (जालौन)। मंगलवार को नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान रोज बड्स पब्लिक स्कूल, कालपी में हिंदुस्तान ओलंपियाड 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा 2 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में किया गया। विद्यार्थियों में प्रतियोगिता को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, अमित त्रिपाठी एवं आबिद नकवी की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सबाहत हुसैन के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में परीक्षा संपन्न कराई गई। वहीं परीक्षा प्रभारी अमित कुमार रायकवार के साथ-साथ चंद्रपाल सिंह यादव, मनिका मिश्रा, हुमा, आयशा, नेहा, बुसरा, कृतिका, दीपशिखा, दिलीप पांचाल सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को विकसित करने में सहायक होती हैं। प्रधानाध्यापक ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आयोजन को सफल बनाने वाले समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें