बीजेपी की सरकार में सबसे ज्यादा मंदिर तोड़े गए हैं इतने मंदिर किसी राजा ने नहीं तुडवाय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

 

जालौन गरौठा भोगनीपुर के सांसद नारायण दास अहिरवार को दी अहम जिम्मेदारी

लखनऊ उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के सभी सांसदों की बैठक आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में हुई। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की। सांसदों को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा शासन में संविधान खतरे में है। कानून का राज नहीं है। आरएसएस ने हमेशा लोकतंत्र के साथ नाइंसाफी की है। संविधान के साथ धोखा किया है। भाजपा एसआईआर में धांधली करना चाहती है। केन्द्रीय और राज्य निर्वाचन आयोग की वोटर लिस्ट में भारी अन्तर है। भाजपा सरकार बेईमानी के रास्ते पर है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार और जुल्म चरम पर है। सरकारी बजट का बंदरबांट और लूट चल रही है। भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड टूट गये है। भाजपा ने सभी को धोखा दिया है। बीजेपी सरकार में मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। भाजपा सरकार में जितने मंदिर तोड़े गये उतना किसी राजा के कार्यकाल में नहीं तोड़े गए। भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम हो चुकी है। यह सरकार लोगों के अधिकारों को कुचल रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। सभी सांसदों को अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में दिन-रात एक कर मेहनत करनी है। जनता के सुख-दुःख में साथ रहकर उनके मुद्दों के लिए लड़ना है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा के अन्यायपूर्ण शासन से छुटकारा पाने और उत्तर प्रदेश से भाजपा की अराजकता समाप्त करने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर जनता के लाकतांत्रिक अधिकारों को बहाल करना है। सभी सांसदों और विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गयी है। अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनपदीय स्तर पर घोषणा पत्र बनाया जायेगा। जनता के मुद्दे शामिल होंगे।
सांसदों की बैठक के बाद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा धोखेबाज पार्टी है। भाजपा सरकार हर वर्ग को अपमानित कर रही है। अहंकार से भरी हुई है। भाजपा ने शंकराचार्य जी का अपमान किया। महारानी अहिल्या बाई होल्कर को अपमानित किया। भाजपा सरकार काशी से महारानी अहिल्या बाई होल्कर का नामो-निशान और कार्यों को मिटाना चाहती है। भाजपा सनातन के खिलाफ है। सनातनियों को अपमानित कर रही है। मुख्यमंत्री जी धृतराष्ट्र बन गये हैं। उत्तर प्रदेश में सब कुछ बर्बाद हो रहा है। सनातन संस्कृति और विरासत को नष्ट किया जा रहा है। लेकिन सब देखकर भी अनदेखा कर रहे है। जालौन गरौठा भोगनीपुर के सांसद नारायण दास अहिरवार जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अहम जिम्मेदारी दी और कहा कि अपनी क्षेत्र के सभी सीटों को जिताकर लखनऊ भेजना है
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पीडीए के अधिकारों को छीना जा रहा है। आरक्षण के साथ खिलवाड़ हो रहा है। कार्यकर्ता 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटें। बूथ को मजबूत करें। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सभी को न्याय और सम्मान मिलेगा। पीडीए से ही राजनीतिक और सामाजिक न्याय मिलेगा। सामाजिक न्याय के राज की स्थापना

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें