बीआरसी मदारीपुर कुठौंद में दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण

ब्यूरो चीफ जालौन जगतेश दुवे

कुठौंद जालौन।समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बी.आर.सी. मदारीपुर, कुठौंद में निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार ट्राईसाइकिल, श्रवण यंत्र, बैसाखी, व्हीलचेयर सहित अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समग्र शिक्षा अभियान दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षा को सुलभ, समावेशी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक सशक्त माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश , समग्र शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी अजीत कुमार द्विवेदी , खंड शिक्षा अधिकारी बिरजू भारती, जिला समन्वयक (समावेशी शिक्षा) शिव दिन चौधरी , विशेष शिक्षक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों से संवाद कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अजय पाण्डेय, दीपक वर्मा, अतुल श्रीवास्तव (लेखाकार), अभिषेक शुक्ला, रवि श्रीवास्तव ,ज्ञानेंद्र राठौर,एवं बीआरसी मदारीपुर के समस्त कार्मिकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समग्र शिक्षा अभियान को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें