कानपुर देहात में 35 दिवसीय निःशुल्क एवं आवासीय ब्यूटी पार्लर प्रबंधन प्रशिक्षण से प्रारम्भ हुआ है जिसका औपचारिक रूप से उदघाटन को उपायुक्त स्वतः रोजगार श्री गंगाराम,निदेशक आरसेटी श्री मयंक कटियार ने दीप प्रवज्जलित करके किया | इस अवसर पर उपायुक्त स्वतः रोजगार गंगाराम ने सभी प्रशिक्षुओं को पूरी लगन से प्रशिक्षण ग्रहण करने की सलाह दी | अंत में निदेशक आरसेटी श्री मयंक कटियार ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया एवं प्रशिक्षुओं को संस्थान में रुक कर प्रशिक्षण ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित किया | इस अवसर पर प्रशिक्षिका स्वर्णिमा, आरसेटी के फैकल्टी निखिल मिश्रा, पंकज कुमार, कार्यालय सहायक हर्षित मिश्रा, योगेंद्र सिंह, अटेंडर रोहित वॉचमैन शिवम् उपस्थित रहे |










