रसूलाबाद कानपुर देहात। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे के रहीम नगर वार्ड निवासी कमल कुमार कठेरिया व उसका पुत्र मयंक कठेरिया ठेली में चूड़ी रखकर गांव-गांव चूड़ी बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। प्रतिदिन की भांति मयंक कठेरिया 14 सुबह ठेली लेकर फेरी करने के लिए अपने घर से निकला और विषधन रोड पर अभी वह बम्बी के निकट ही पहुंच पाया था कि पीछे से तेज रफ्तार स्वराज ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मारते हुए रौंद दिया जिससे किशोर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। किशोर को ट्रैक्टर के नीचे फंसा देख लोग दौड़े और उसे बचाने की कोशिश की लेकिन किशोर दम तोड़ चुका था। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने म्रतक किशोर के शव का पंचनामा भर आनन-फानन में उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं उक्त संदर्भ में कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को विरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण करता था फेरी
रसूलाबाद। मृतक मयंक कठेरिया की पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं थी पिता मजदूरी करते हैं इसलिए वह पिता के सहयोग के लिए विसातखाना और जनरल सामान की गांव-गांव फेरी लगाकर परिवार का गुजर बसर करने में सहयोग कर रहा था वह चार भाइयों में छोटा










