डिजिटल एग्रीकल्चर योजना के तहत कृषक आई0डी0 (फार्मर रजिस्ट्री) बनवाये।

कानपुर देहात  उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद के सभी सम्मानित कृषक भाइयों से अपील है कि डिजिटल एग्रीकल्चर योजना के तहत कृषक आई0डी0 (फार्मर रजिस्ट्री) बनायी जा रही है जिसके लिए आप अपने निकटतम जनसेवा केन्द्र अथवा क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक (लेखपाल) अथवा कृषि विभाग के कार्मिकों से सम्पर्क कर अपनी फार्मर रजिस्ट्री करा ले जिससे शासन द्वारा संचालित योजनाओं (कृषि विभाग) जैसे बीज/उर्वरक/फसल बीमा इत्यादि का लाभ तत्काल मिल सकें साथ ही साथ अवगत कराना है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी फार्मर रजिस्ट्री आई0डी0 से जोड़ी जा रही है। अतः जनपद के समस्त किसान भाइयों से अनुरोध है कि वह अपनी. अपनी कृषक आईडी बनवा ले।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें