कानपुर देहात, कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने जनसामान्य की विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों का संतोषपरक निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। शिकायतकर्ता को निस्तारण की प्रगति एवं स्थिति से समय-समय पर अवगत कराया जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जनसुनवाई के दौरान समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों, समस्त उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा गया। जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह सहित अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित रहे।











