विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहाकि इस सड़क के बनने से कागज उधमियों को होगा फायदा
कालपी जालौन काशीरामपुर से तहसील के लिए प्रस्तावित रोड और चौडा होगा। क्षेत्रीय विधायक की पहल के बाद इसे अब 5 की जगह साढ़े 7 मीटर किया जाएगा। शासन ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से आंकलन मांगा है।
*मालूम हो कि नगर के मुहल्लां तरीबुल्दा मे बडी संख्या में हाथ कागज इकाईयां संचालित है इतना ही नहीं तहसील के साथ न्यायालय एवं अन्य तहसील स्तरीय कार्यालय भी है लेकिन रेलवे लाईन का अन्डरपास बेहद संकरा होने के कारण महज छोटे वाहन ही जा पाते हैं जिसकी वजह से कागज उद्यमियों को परिवहन बहुत मंहगा पड़ता है और इसी के चलते वह काफी दिनों से सड़क की मांग कर रहे थे लेकिन पूरी नही हो पा रही थी हालांकि गत वर्ष क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी की पहल पर सार्वजनिक निर्माण विभाग ने जोल्हूपुर कदौरा रोड स्थित काशीरामपुर तिराहा से तहसील तक सड़क का आंकलन तैयार कर शासन को भेजा था जिसके लिए गत वर्ष लगभग 28 करोड रूपये पास भी हो गये थे लेकिन इसकी चौड़ाई महज 5 मीटर होने पर कागज उद्यमियों ने असन्तोष जाहिर किया था जिसके चलते क्षेत्रीय विधायक ने फिर से शासन को पत्र भेजकर इसकी चौड़ाई साढ़े सात मीटर किये जाने की मांग की थी और इसी के चलते शासन ने सार्वजनिक निर्माण विभाग को पत्र भेजकर इस सड़क का फिर से स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए है। विभाग के अवर अभियन्ता अतुल पाल के अनुसार शासन का पत्र आया है जिसमें सड़क को साढ़े सात मीटर किये जाने की बात कही गई है जल्दी ही संशोधित स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाएगा। जेई के अनुसार अब सड़क का वजट लगभग 35 करोड हो जाएगा। हाथ कागज निर्माता संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार सड़क की चौडाई अधिक होने से भारी वाहनो के आवागमन मे आसानी होगी। कागज उद्यमी कुलदीप शुक्ला भी औधोगिक क्षेत्र के लिए सड़क मंजूर होने से खुश है कहते है कि इससे उनकी इकाईयों तक ट्रक पहुंच सकेंगे।वही कागज उधमी विनीत गुप्ता,अरविन्द गुप्ता,विष्णु गुप्ता, विवेक पुरवार,हिमांशु शर्मा,दिनेश गुप्ता,रविन्द्र नाथ गुप्ता ने रोड़ चौड़ी बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की











