कालपी (जालौन) भगवान वेद व्यास की नगरी कालपी धाम में मंकर संक्रान्ति के पर्व पर यमुना स्नान के लिये उमड़ा आस्था का जनसैलाब श्रद्धालुओं ने पवित्र यमुना नदी में डुबकी लगाकर स्नान व दान किया नगर में जगह-जगह खिचड़ी वितरित की गई।
15 जनवरी को मकर संक्रान्ति का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सन्त पथिक जी आश्रम में पथिक जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया जिसमें हवन,पूजन व पूड़ी सब्जी का भण्डारा लोगों को बैठकर खिलाया गया तथा क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी व पूर्व विधायक डाक्टर अरूण मैहरोत्रा व प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी के द्वारा निर्धन व असाह लोगों को कम्बल वितरित किये गये तथा सिद्ध योग सत्संग मण्डल द्वारा भजन व कीर्तन का आयोजन सम्पन्न हुआ।इस दौरान योगेन्द्र नारायण शुक्ला,कृष्ण कुमार गुप्ता,राजेश गुप्ता,विवेक निगम,विनीत गुप्ता,राजेन्द्र गुप्ता,श्याम बाबू पुरवार,सन्दीप गुप्ता,नीतू गुप्ता,कुलदीप शुक्ला, अरविन्द शर्मा,रामदत्त मोनस,शरद शुक्ला,पंकज पाण्डेय,एसपी सिंह महेवा,सन्तू गुप्ता,अभिषेक गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे तथा आयोजकों द्वारा आये अतिथियों का सम्मान कि गया।वही कोतवाली कालपी पुलिस के प्रभारी निरीक्षक अजय बृम्ह तिवारी व उनकी टीम द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया जिसमें क्राइम इंस्पेक्टर अवनीश कुमार,एसएसआई उदय प्रताप, विशाल भड़ाना,जितेन्द्र सिंह चन्देल, ओमकार सिंह,उपेन्द्र शुक्ला, विमलेन्द्र,रामसिंह,सुनील कुमार, अभिषेक कुमार समेत पुलिस कर्मियों द्वारा नगर के सम्भ्रांत जनों व मीडिया के लोगों को खिचड़ी भोज कराया गया।इसी प्र
राम सेना अध्यक्ष विवेक तिवारी द्वारा अपने पिता जी पप्पू तिवारी की स्मृति में खिचड़ी भोज व कम्बल वितरित किये गये।इस दौरान महामण्डलेश्वर श्री श्री 1008 राम करन दास जी महाराज,विधायक विनोद चतुर्वेदी,मनोज चतुर्वेदी,राजू पाठक,नरेन्द्र द्विवेदी,राम कुमार तिवारी,आशुतोष मिश्रा,सतीश द्विवेदी,अंकित ठाकुर,पवनदीप निषाद, अमरदीप पाण्डेय,नीलाभ शुक्ला,उज्ज्वल गुप्ता,आरिफ रजा,मनोज,पाण्डेय,अनुराग पंडित,विजय तिवारी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।वही उधोग व्यापार मण्डल अध्यक्ष नमन अग्रवाल,अमित गुप्ता,दीपू यादव,श्रवण गुप्ता, सुनील पटवा सभासद,राहत,छुन्नन,जफर,संजय समेत बड़ी संख्या में व्यापारियों ने विधायक विनोद चतुर्वेदी की मौजूदगी मे खिचड़ी बांटी तथा भीतर बाजार में पानी की टंकी व कालपी का एकमात्र दरवाजे का सुन्दरी करण कराने की मांग की जिसे शीघ्र पूरा करने की बात कही।इसी क्रम में मुख्य बाजार टरननगंज में विजय महाराज,लल्ला महाराज,सुरेन्द्र मिश्रा,दीपू यादव,राहुल मिश्रा, सुनील पटवा,फिरोज समेत बड़ी संख्या में व्यापारियों की हिस्सेदारी में खिचड़ी व चाय वितरित की गई।वही छग्गें आश्रम हनुमान शक्ति पी के पुजारी मनीष महाराज,मनोज जाटव,लालू जाटव,पल्लू विश्नोई, बृजेन्द्र सिंह,प्रदीप तिवारी,राम-लखन द्विवेदी की मौजूदगी में खिचड़ी वितरित की गई जिसमें विधायक विनोद चतुर्वेदी ने शिरकत की।इसी प्रकार दुर्गा मन्दिर में राजेन्द्र पुजारी जी,दीपू द्विवेदी, नरेन्द्र यादव,धरम सिंह यादव,दीपक शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।इसी प्रकार संस्कृत महाविद्यालय के सामने शैलेन्द्र मिश्रा व ज्ञानेन्द्र मिश्रा द्वारा महेन्द्र सूखा,सुरेन्द्र हूका,शिव गोपाल,मोनू पोरवाल,सोनू पोरवाल,शिवम मिश्रा,विनायक मिश्रा,सार्थक मिश्रा,आरएन शुक्ला, अवधेश बाजपेई,दीपू चौहान द्वारा खिचड़ी वितरित कराई गई। इसके अलावा महादेव मन्दिर में अनिल पुरवार,योगेश द्विवेदी की मौजूदगी में कम्बल वितरित किये गये तथा खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।वही ढोडेश्वर मन्दिर में अवधेश महाराज की उपस्थिति में अरविन्द निषाद व विजय सिंह यादव द्वारा खिचड़ी वितरित की गई।नागा बाबा मन्दिर में राजा बाबा द्वारा खिचड़ी वितरण तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के नीचे व गणेश मन्दिर के नीचे बड़ेरिया फार्मेसी में भी खिचड़ी वितरित की गई।वही ओम स्टेशनरी दिलीप पुरवार व उमाकांत तिवारी द्वारा हलुआ वितरण कराया गया।पूरे दिन खिचड़ी की धूम देखने को मिली।











