कानपुर देहात
राष्ट्रीय युवा दिवस एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर युवा कल्याण विभाग कानपुर देहात द्वारा ग्रामीण मिनी स्टेडियम मंगोलपुर सरवन खेड़ा में वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में तिलौची और मंगोलपुर टीमों के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें मंगोलपुर की टीम ने विजेता हुई। विजेता टीम को जनवरी 2026 को आयोजित कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधि एवं जिलाधिकारी महोदय द्वारा ट्रॉफी, मैडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वॉलीबॉल प्रतियोगिता जिला युवा कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गई । प्रतियोगिता में व्यायाम प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार एवं सत्येंद्र पाल कनिष्ठ सहायक द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।











