कम्बल वितरण कार्यक्रम एवं श्रमिक जागरूकता व पंजीयन/नवीनीकरण कैम्प“ का हुआ आयोजन, वितरित किये गये कम्बल

कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन एवं श्रम विभाग, कानपुर देहात के संयुक्त समन्वय से आज  को जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे “कम्बल वितरण कार्यक्रम एवं श्रमिक जागरूकता व पंजीयन/नवीनीकरण कैम्प“ का रनियां कानपुर देहात में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शीतलहर के दृष्टिगत 500 श्रमिकों एवं गरीबो को जिला प्रशासन, श्रम विभाग एवं इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन, कानपुर देहात के माध्यम से कम्बल वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन करते हुये राम अशीष, सहायक श्रमायुक्त, कानपुर देहात द्वारा निर्माण श्रमिको के पंजीयन एवं उनके हितार्थ शासन/बी0ओ0सी0डब्ल्यू बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरख योजनाओ के विषय मे विस्तार से जनमानस को अवगत कराया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित मजदूरो एवं अन्य को संबोधन करते हुये जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित श्रमिको को मकर संक्रान्ति की शुभकामनाऐं दी गई तथा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ का अधिकाधिक लाभ प्राप्त किये जाने का आह्नवान भी किया गया। जिलाधिकारी द्वारा गरीब श्रमिको को कम्बल वितरण किये जाने हेतु इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियो का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, विधान जायसवाल द्वारा भी उपस्थित श्रमिको से विभाग की योजनाओ का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने एवं अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा  मे अधिक से अधिक पात्र निर्माण श्रमिको के बच्चो को सम्मलित होने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम मे मौजूद अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अमित कुमार द्वारा इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन, कानपुर देहात के कम्बल वितरण कार्यक्रम के प्रति कृत्ज्ञता व्यक्त की गई तथा अधिक से अधिक पात्र निर्माण श्रमिको का पंजीयन कराते हुये शासन की मंशा अनुरूप उन्हे योजनाओ से आच्छादित कराने पर बल दिया गया। कार्यक्रम मे इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन की तरफ से आये हुये श्रमिको को एसोसिएशन की तरफ से प्रतियोगी परीक्षो की तैयारी कराने के सम्बन्ध मे विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर विभाग द्वारा Zero poverty के अन्तर्गत पात्र पाये गये निर्माण श्रमिको का श्रमिक पंजीयन कैम्प का आयोजन कर श्रमिको का पंजीयन कराया गया। कार्यक्रम के अन्त मे राम अशीष, सहायक श्रमायुक्त, कानपुर देहात द्वारा उपस्थित अधिकारियो, एसोसिएशन के पदाधिकारियो, मीडिया बन्धुओ एवं सभी श्रमिको आदि का आभार प्रकट करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम मे मुख्यरूप से सर्वश्री पीयूष जैन, चेयरमैन, राजीव अग्रवाल, वाइस चेयरमैन, राजीव महेश्वरी, वाइस चेयरमैन, एस0के0 पाण्डेय, रोहित ब्रजपुरिया, आदित्य बागला, इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन, कानपुर देहात एवं सर्वश्री राजेश श्रीवास्तव, अरविन्द कुमार सोनकर व श्रीमती पल्लवी सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारीगण तथा श्रम विभाग कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें