मेष से धनु राशिमेष: व्यापार में धन लाभ और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्यशाली रंग: लाल। प्रॉपर्टी अथवा किसी पॉलिसी में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। आप अपने आत्मविश्वास व मनोबल के सहारे किसी विशेष लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सक्षम रहेंगे। इस समय बिजनेस का कोई भी फैसला सोच-समझकर लेने की जरूरत है।
वृषभ: व्यापार सलाह लें, छात्रों को सफलता मिलेगी, पारिवारिक माहौल खुशनुमा। भाग्यशाली रंग: सफेद। संतान की प्रगति से संबंधित शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। आपको अपनी किसी विशेष योग्यता और काबिलियत के बल पर कोई खास उपलब्धि भी मिलने वाली है। सामाजिक और राजनीतिक संपर्क भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाले हैं।नकारात्मक विचारों की वजह से आत्मबल में कमी आ सकती है।
मिथुन: व्यापार वृद्धि, दोस्तों के साथ घूमना, माता का स्वास्थ्य ठीक। भाग्यशाली रंग: हरा।कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो सरकारी नौकरीपेशा लोगों की मदद से हल हो सकता है। व्यवसाय संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा।परिवार में सुख-शांति रहेगी और घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा। वर्तमान मौसम की वजह से कुछ सुस्ती व थकान महसूस हो सकती है।
कर्क: नौकरी में उन्नति, बच्चों के साथ समय, धार्मिक यात्रा। भाग्यशाली रंग: सफेद।दोस्तों के साथ खास योजना पर बातचीत होगी। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगादोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। बिना मतलब दूसरों की परेशानियों में ना उलझें। परिवार में सुख-शांति रहेगी और घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा।
सिंह: उलझनों से मुक्ति, दांपत्य सुख, भाग्यशाली रंग: सुनहरा। आज आपके अधिकतर काम निर्विघ्न पूरे हो जाएंगे।कोई भी कार्य करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार करना जरूरी है। वर्तमान वातावरण के प्रतिकूल प्रभाव से अपना बचाव अवश्य रखें। खानपान के प्रति विशेष रूप से सजग रहना होगा।
कन्या: पेंडिंग काम पूरे, प्रमोशन संभव, रचनात्मक मन। भाग्यशाली रंग: आसमानी आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। ऐसा करके आपको सुकून मिलेगा। निराश ना होकर परिस्थितियों का सामना करें। जल्दी ही समस्याएं हल हो जाएंगी। प्रॉपर्टी के बिजनेस में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
तुला: धन लाभ, राजनीतिक फायदा, मानसिक शांति। भाग्यशाली रंग: गुलाबी। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप कई कामों में उत्साह से सक्रिय रहेंगे। दोस्तों या बाहरी लोगों की बातों में आकर आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। बेहतर होगा अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें। पारिवारिक या व्यक्तिगत कारणों से कार्यस्थल पर ज्यादा समय नहीं दे पति-पत्नी के बीच पारिवारिक मुद्दे को लेकर नोक-झोंक रहेगी। कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दोबारा हो सकती है।
वृश्चिक: नई जिम्मेदारी, जूनियर से सीख, भाग्यशाली रंग: मैरून। आप अपने अंदर दोबारा नई ऊर्जा और ताजगी महसूस करेंगे।अपनी कामयाबी को लोगों के समक्ष जाहिर न करें।व्यवसायिक गतिविधियों में उचित संतुलन और सामंजस्य रहेगा।पति-पत्नी का एक दूसरे के पति सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा।घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लापरवाही बिल्कुल न करें।
धनु: धन अवसर, दोस्तों की पार्टी, भाग्यशाली रंग: पीला। ज्यादा भावुकता और उदारता आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है।संतान के करियर संबंधी रुकावट से मन खिन्न रहेगा। इस समय बच्चों का मनोबल रखना बहुत जरूरी है।अच्छा मुनाफा होगा, इसलिए पूरा ध्यान अपने काम पर दें। घर में त्यौहार की तैयारी को लेकर चहल-पहल का माहौल रहेगा। लव पार्टनर से मुलाकात का मौका मिलेगा। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बनी रहेगी।
कुंभ: व्यापार सुलझा, दांपत्य सुख, भाग्यशाली रंग: बैंगनी। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा ससुराल के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर संबंधों में खटास न आने दें। किसी वरिष्ठ सदस्य से मनपसंद तोहफा मिल सकता है।किसी प्रोजेक्ट को पूरा कर लेंगे। पति-पत्नी के बीच मधुरतापूर्ण संबंध रहेंगे थकान और तनाव की वजह से शारीरिक कमजोरी रह सकती है।
मीन: सामाजिक सम्मान, घर सजावट , भाग्यशाली रंग: हल्का नीला। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई अटका हुआ सरकारी काम आज बन सकता है।भाइयों के तालमेल कमजोर हो सकता है। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें। मार्केटिंग तथा जनसंपर्क का दायरा बढ़ाएं। ऑफिस में आपकी कार्यप्रणाली की तारीफ होगी।घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। स्वास्थ्य में हल्का फुल्का उतार-चढ़ाव रहेगा
सामान्य सलाहमकर संक्रांति पर सूर्य गोचर के प्रभाव से कई राशियों में धन वृद्धि के योग हैं, लेकिन उदासी या खर्च पर नियंत्रण रखें। उपाय अपनाएं और विशेषज्ञ से परामर्श लें।
आचार्य अखिल द्विवेदी
करसा कानपुर देहात











