राजपुर में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ,हालत गंभीर।।

पुखरायां।। राजपुर थाना क्षेत्र के सिलहरा गांव में एक 20 वर्षीय युवक ने मंगलवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।युवक की पहचान आशीष के रूप में हुई है।वह मजदूरी का काम करता है।घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने आनन फानन में उसे उपचार के लिए राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।आशीष के चाचा ने डॉक्टरों को बताया कि उसने घरेलू कलह के चलते यह कदम उठाया है।थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं मिली है।सूचना मिलने पर जांचकर कार्यवाही की जाएगी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें