कानपुर देहात आपदा विशेषज्ञ अश्वनी वर्मा ने बताया कि कानपुर देहात से 33 स्वयं सेवक आपदा मित्र का प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु लखनऊ गए थे। ये प्रशिक्षण राज्य आपदा मोचक बल के द्वारा दिया गया जो 12 दिन का था। सभी आपदा मित्र को अग्निकांड, बाढ़, सर्पदंश,भूकंप, अकाशीय विद्युत, प्राथमिक उपचार आदि पर प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले आपदा मित्रो को बहुपयोगी आपदा राहत किट एवं एसडीआरएफ से प्रमाण पत्र दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालो में आशीष सिंह चौहान, हमजा सिद्दीकी, कादिर खान, विकास, राकेश आदि रहे।











