कानपुर देहात राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भोगनीपुर, कानपुर देहात में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला (पी०एम०एन०ए०एम०) / अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया है। अप्रेंटिसशिप मेले में हाईवे रूफ प्रेसिडेंट टेक्नोलॉजी लिमिटेड सोहना गुड़गांव, स्वराज ट्रैक्टर लिमिटेड हरियाणा, अधिष्ठान ने प्रतिभाग किया है। मेला में कुल 28 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिसमें साक्षात्कार के माध्यम से 15 अभ्यर्थीयों का चयन किया गया। इन सभी चयनित अभ्यर्थियों को को कंपनी में बुलाया गया है। इस मौके पर प्रधानाचार्य कपिल मिश्र, अनिल चन्द्र श्रीवास्तव कार्यदेशक, चांदमणि त्रिपाठी सहा० अप्रेंटिस प्रभारी, एवं समस्त आई०टी०आई० स्टाफ, कम्पनी प्रतिनिधि सतीश कुमार हाईवे रूफ प्रेसिडेंट टेक्नोलॉजी लिमिटेड, मेले में उपस्थित रहे।











