कानपुर देहात जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता के आधार पर जनपद की समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्यकम चल रहा है, जिसके लिये दावें एवं आपत्तियां प्राप्त की जानी हैं। जो मतदाता को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं अथवा जिन मतदाताओं का नाम आलेख्य निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नहीं है वो अर्ह मतदाता अपना फार्म 6 घोषणा पत्र सहित बी०एल०ओ० को उपलब्ध करा सकते हैं। 01 जनवरी की अर्हता तिथि के अतिरिक्त 01 अप्रैल, 01 जुलाई व 01 अक्टूबर को अर्ह हो रहें हो तो उन सभी अर्हक मतदाताओं से फार्म-6 प्राप्त किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। जनपद के समस्त बूथ लेवल अधिकारी, सुपरवाइजर को अपने
बूथ पर प्रातः 09.00 बजे से सायं 04.00 बजे तक उपस्थित रहेगें तथा समस्त बी०एल०ओ० द्वारा सम्बन्धित आलेख्य निर्वाचक नामावली को पढकर सुनाया जायेगा।समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सभी बूथ लेवल अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों की उपस्थिति सुनिश्चित करायेगें।











