सड़क सुरक्षा माह के दसवें दिन उरई–बारा परियोजना द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कालपी (जालौन) सड़क सुरक्षा माह के दसवें दिन उरई–बारा परियोजना की टीम द्वारा टोल प्लाजा पर विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमान मनोज सिंह, उपजिलाधिकारी कालपी द्वारा टोल प्लाजा के सभी कर्मचारियों एवं उपस्थित वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया, जिससे रात्रि के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ सके और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इसके अतिरिक्त स्थानीय लोगों एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए तथा सुरक्षित यातायात के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि द्वारा सभी से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा सड़क पर सतर्कता बनाए रखें।

इसके अलावा परियोजना प्रमुख श्रीमान उत्तम सिंह जी ने भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर मार्गदर्शन किया। साथ ही राजमार्ग पर कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें उन्हें वर्क ज़ोन में कार्य करने की सही प्रक्रिया, सुरक्षा उपकरणों के उपयोग तथा आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम में इंग्लेश शर्मा, इरफान अहमद, अंकित, अंकेश, जसपाल एवं टोल प्लाजा के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें