मिशन शक्ति 5.0:  पुलिस द्वारा बाजारो/ सार्वजनिक स्थानों पर महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और कानूनी अधिकारों हेतु चलाया गया जागरूकता अभियान।

कानपुर देहात महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में चल रहे अभियान “मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत आज  को रिजर्व पुलिस लाइन कानपुर देहात स्थित सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट नई किरण की शुरुआत पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में की गई। नई किरण में 31 मामले आये, जिनमें नई किरण के सभी सदस्यों द्वारा समझाने के बाद 02 परिवारों में आपसी सहमति के आधार पर समझौता कराया गया। पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने को तैयार हो गये, शेष प्रार्थना पत्रों में आगे की तिथि दी गयी। प्रोजेक्ट नई किरण के तहत बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास है।

इस कार्यक्रम में थानाध्यक्ष सुषमा, म०हे0का0 54 जयमाला, म0का0 1149 शालू देवी, म0का0 1284 कु0 रीनू , म0का0 1228 इन्दू, व म0का0 पिंकी देवी महिला सहायता प्रकोष्ठ पुलिस आॉफिस माती व प्रोजेक्ट नई किरण के सदस्य श्री रामप्रकाश आदि का विशेष योगदान रहा

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें