कानपुर : सचेंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुए नाबालिक से गैंगरेप के मामले में पीड़िता का भाई बोल रहा है कि पीड़िता का बयान नहीं होने दिया जा रहा है. नई-नई बातों से लगातार मामला उलझता चला जा रहा है कोई कह रहा है मुझे फंसाया जा रहा है कोई कह रहा है कि झूठ बोल रहा है. इस कांड में चौकी प्रभारी और कथित पत्रकार भी आरोपी हैं। अब इस मामले ने हाई प्रोफाइल रूप ले लिया है
14 वर्षीय किशोरी सातवीं की छात्रा है। किशोरी के भाई ने बताया कि सोमवार देर शाम बहन नित्यक्रिया के लिए घर से कुछ दूर गई थी, लेकिन कई घंटे बाद भी नहीं लौटी तो परिवार उसे ढूंढने लगा। देर रात बहन रोते हुए लौटी और आपबीती सुनाई। उसने बताया कि दो लोगों ने काले रंग की स्कार्पियो कार में जबरन बैठा लिया और झांसी रेलवे लाइन के पास ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों में एक पुलिसकर्मी भी था। घटना के बाद पीड़िता का भाई चौकी पहुंचा।











