,कानपुर देहात के NH-2 बारा में स्थित प्रभात इंजीनियरिंग कालेज के सभागार में युवा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा व यातायात के नियमों के प्रति जागरूकता के लिए एक वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में उपस्थित विद्यार्थियों को उप परिवहन आयुक्त परिछेत्र कानपुर आर. आर.सोनी,अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)कानपुर देहात अमित कुमार,पुलिस उपाधीक्षक यातायात राजीव सिरोही,एआरटीओ(प्रवर्तन)कानपुर देहात सोमलता यादव,एआरटीओ(प्रशासन)कानपुर देहात प्रशान्त तिवारी,यातायात निरीक्षक विवेक सिंह, एनएचएआई के अधिकारी,कालेज प्रबंधन से निदेशक डॉ निर्विकार कटारिया गौरव गुप्ता,प्रिसिपल सुनील सिंह,सड़क सुरक्षा हेतु सक्रिय अनूप सचान आदि उपस्थित रहे।
इस वर्कशॉप में छात्रों वाहन चलाते समय हेलमेट,सीट बेल्ट आदि के अनिवार्य रूप से उपयोग,वाहनों में ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन न चलाने,खतरनाक ढंग से स्टंट आदि करते हुए वाहन न चलाने के प्रति जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा की शपथ भी कराई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप परिवहन आयुक्त,कानपुर व अपर जिलाधिकारी कानपुर देहात ने विद्यार्थियों के सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उनके प्रश्नो के उत्तर भी दिये। पुलिस अधीक्षक यातायात, कानपुर ने पुलिस विभाग से सम्बंधित विद्यार्थियों के प्रश्नो को भी द्वि-दिशीय संवाद शैली में समाधानित किया।मंच संचालन अनूप सचान द्वारा किया गया।
इसके अतिरिक्त उप परिवहन आयुक्त, कानपुर के नेतृत्व में परिवहन विभाग,कानपुर देहात के प्रवर्तन अधिकारियों ने प्रवर्तन सिपाहियों व बाराजोर टोल,कानपुर देहात प्रबंधन के अधिकारियों मनोज शर्मा ,नीरज त्रिपाठी के साथ बिना हेलमेट,दो पहिया पर तीन सवारी
यात्रा करने वाले बाइक सवारों की काउंसलिंग करते हुए ऐसे उल्लंघनकर्ता 43 वाहनों पर मोटर यान अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत चालान की कार्यवाही की गई।
इसके अतिरिक्त मध्यम व भारी वाहनों में प्रेशर हॉर्न की जांच की गई और ग्यारह वाहनों का इस अभियोग में चालान भी किया गया। सड़क पर संचालित पाए गए दस से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप भी लगवाया गया और वाहन चालकों को रात्रिकालीन आवागमन के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु रेट्रो रिफ्लेक्टर की अनिवार्यता एवं उपयोगिता के बारे में जागरूक किया गया।











