खनिज विभाग व अन्य मे 228 ईट भट्ठा पंजीकृत

कानपुर देहात  शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी, कानपुर देहात कपिल सिंह के मार्गदर्शन में खनन अधिकारी ने बताया कि जनपद मे भौतिक सत्यापन के उपरान्त ईट भट्ठा का सूची तैयार की गयी है। उक्त सूची के अनुसार ही समस्त सम्बन्धित विभाग द्वारा नियमानुसार अपनी देयता ईट भट्ठा स्वामियों से जमा कराया जायेगा। जनपद मे 253 ईट भट्ठा स्थापित पाये गये है, यहां यह उल्लेखनीय है कि पूर्व मे खनिज विभाग व अन्य मे 228 ईट भट्ठा पंजीकृत थे अर्थात 25 ईट भट्टा ऐसे पाये गये है कि जिनके द्वारा विगत वर्षो मे ईट भट्ठा के संचालन के सापेक्ष विनियमन शुल्क जमा नही किये गये है। उक्त भट्टों को चिन्हित कर लिया गया है एवं यथाशीघ्र संचालन के वर्ष से वर्तमान समय तक विनियमन शुल्क की वसूली हेतु कार्यवाही प्रचलित की जायेगी जिससे राजस्व वृद्वि होना संभावित है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें