उपसभापति तथा अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन

जिला सहकारी निर्वाचन अधिकारी /जिला मजिस्टेट कानपुर देहात कपिल सिंह ने बताया मुख्य निर्वाचन आयुक्त, उ०प्र० राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग लखनऊ के द्वारा उ०प्र० सहकारी विकास बैंक लि० लखनऊ की 323 शाखाओं के यााखा प्रतिनिधि के निर्वाचन हेतु दिनांक 15.01. 2025, प्रबन्ध कमेटी के सदस्यों के निर्वाचन हेतु दिनांक 06.02.2026 एवं सभापति / उपसभापति तथा अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन हेतु दिनांक 17.02.2026 की तिथि निर्धारित करते हुये दिनांक 16.12.2025 को निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया गया है। ऐसी स्थिति में जनपद में स्थित उ०प्र० सहकारी विकास बैंक लि० का निर्वाचन सम्पन्न कराया जाना आवश्यक हो गया है। जिला सहकारी निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्टेट कानपुर देहात, उ०प्र० सहकारी समिति अधिनियम 1965 की धारा-29 (3) एवं राज्य सहकारी समिति निर्वाचन नियमावली 2014 नियम-सं० के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये जनपद में स्थित उ०प्र० सहकारी विकास बैंक लि० की शाखाओं के शाखा प्रतिनिधियों के निर्वाचन हेतु निर्धारित तिथियों में सम्पन्न कराने हेतु निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करता हूँ। निर्वाचन अधिकारी उ०प्र० सहकारी समिति अधिनियम 1965 एवं नियमावली 1968 तथा उ०प्र० राज्य सहकारी समिति निर्वाचन नियमावली 2014 में प्रदत्त सभी शक्तियों तथा कर्तव्यों का पालन करेंगे, जो निर्वाचन के लिये नियमानुसार आवश्यक हो।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें