अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
रसूलाबाद कानपुर देहात। बाइक से वापस अपने घर जा रहे युवक को अंगदपुर के निकट अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें से हेलमेट लगाए युवक सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार करने के बाद हैलट कानपुर रेफर किया गया।
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत कहिंजरी निवासी रामबाबू का पुत्र धर्मेंद्र रसूलाबाद से किसी कार्य को करके वापस अपने घर जा रहा था अभी वह अंगदपुर ही पहुंच पाया था कि पीछे से अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह उछलकर सड़क पर जा गिरा राहगीरो ने एंबुलेंस को सूचना कर उसे उपचार के लिए महाराणा प्रताप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद पहुंचाया। जहां परिजनों की देखरेख में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर बृजेश कुमार ने हालत चिंताजनक देखते हुए उसे हैलट कानपुर रेफर कर दिया। जहां युवक का उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।











