रोजगार मेले में 70 अभ्यर्थियो का प्राइवेट कम्पनियों द्वारा किया गया चयन

 

कानपुर देहात मिशन रोजगार अभियान के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय कानपुर देहात के द्वारा स्थान विकास खण्ड अकबरपुर, कानपुर देहात के परिसर में  को एक दिवसीय रोजगार मेला एवं कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यकम का आयोजन किया गया। जिसमें शशि तिवारी, जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 06 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेले में लगभग 105 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 70 अभ्यर्थियो का प्राइवेट कम्पनियों द्वारा प्रारंभिक चयन किया गया। रोजगार मेले को सफल बनाने हेतु खण्ड विकास अधिकारी अकबरपुर, प्रदीप कुमार, ए०डी०ओ० कृषि अकबरपुर, प्रवीन सिंह एवं जिला सेवायोजन अधिकारी, शशि तिवारी, सेवायोजन कार्यालय के तेज प्रताप सत्यर्थी, अनुज यादव, पुनीत व समस्त स्टाफ के सहयोग से मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें